गजल
*****
जिंदगी के सभी हक अदा कर दिये ।
आपको जिंदगी की वजहा कर दिये।।
मुश्किलें जिंदगी में हमेशा रहीं।
पर मुकाम हमने फिर भी बना कर दिये।।
ख्वाहिशें दिल में अपने दवाएं रहे।
आपने अरमां फिर से जवां कर दिये।।
हमसे मत पूछिए उम्र भर क्या किया।
ख्वाब दिल में रहे सब फना कर दिये।।
यूं जमाना उमा राह रोके रहा।
जैसे हमने बहुत से गुनां कर दिए।
उमा वैष्णव
मौलिक और स्वरचित