सबको पाठ सुनाओ बच्चो
सबको पाठ सुनाओ बच्चो
गिनती लिखकर दिखाओ बच्चो,
ज्ञान-विज्ञान के लाभ बताओ
झंडा अपना फहराओ बच्चो।
बड़े खेल तुम खेलो बच्चो
अपनी बातें बताओ बच्चो,
दादी-अम्मा क्या कहती है
उसको ध्यान से सुन लो बच्चो।
दिन-रात में क्या है बच्चो
सूरज में क्या जलता बच्चो,
खाना वृक्षों का कैसे बनता
ये हमको समझाओ बच्चो।
रबी-खरीफ कब-कब होतीं
ये सब लिख डालो बच्चो,
मानव शरीर में क्या चलता है
इसे चित्र से समझाओ बच्चो।
जंगल अपना कैसा हो
ये बातें उठाओ बच्चो,
नदियों में जल कैसा हो
अतिशीघ्र कह डालो बच्चो।
हवा-मिट्टी सुखदायी हो
ऐसा पाठ बताओ बच्चो,
स्नेह-ज्ञान के पंख लगाकर
उन्नत शिक्षा में आओ बच्चो।
* महेश रौतेला