छूट जाने दो कुछ रिश्तों को
नए रिश्ते जुड़ जाएंगे
तोड़ दो वो सारे बंधन
कुछ नया पाएंगे
मत डरो अंधेरों से और निकल पडो
आगे रोशनी मिल जाएगी
मत हो परेशान
खुश रहना सिख
बीत जाएगा गुज़रा हुआ कल
आने वाला कल उजियाला लाएगा
मत सोच पूरानी बातों को
नई सोच खुशियां लाएंगी
- बिंदु अनुराग