मुझे जीना नही आया
मुझे जीना नही आया
पर मैं जलना सीख गया
मैं साफसुथरा नही
पर किचड उछालना सीख गया।।।।
खुद की नियत नही है साफ
मैं दुसरों को बदनाम करना सीख गया।
खुदपर नही है भरोसा,
मैं दुसरों का हौसला तोडना सीख गया।।।
मुझे जीना नहीं आया
पर मैं जलना सीख गया
हकीकत में सबसे छोटा था,
सपनों में सबसे बड़ा हो गया
मुझे चलना थी मंजिल की और
मैं अहंकार की और चलता गया।।।।
मुझे जीना नहीं आया
पर मैं जलना सीख गया...........
दिपक था इसलिए जलता गया ।।।।।।।।।।।