My New Poem ...!!!
कल शामिल हो गई शादी कर के
घर सदस्यों की गिनतीं में एक बढ़ोतरी
साथ साथ शामिल हूए दो ख़ानदान
परंपराओं से मानो दो वंशोंकी गंगोत्री
साथ ही शामिल अलमारी राच-रचीलें
मान-मर्यादा रीत-रिवाजोंकी प्रश्नोत्तरी
बहते वक़्त के साथ शामिल घर के हर
छोटे-बड़े मन बसी चिन्ता उत्तराधिकारी
ठहरता कहाँ वक़्त हुइ शामिल हल्के
फुलके लहजे में बच्चे की किलकारी
महक उठा आँगन शामिल हुई बड़ों के
बड़े से बड़कपन को छोड़ने की तैयारी
नन्हे से फ़रिश्ते की शामिल रात की
मदहोशी को चिरतीं रोने की चिचियारी
ममता के आँचल में शामिल नन्ही-सी
जान की वह बे-ख़ौफ़-सी परवरदिगारी
वाह रे प्रभु वाह अजब तेरे खेल निराले
मिट्टी के ढाँचे में शामिल तेरी बलिहारी
✍️🌴🌹🌲🙏🙏🌲🌹🌴✍️