रहती जिस घर शांति जो , कलह ना कोई हो,
उस घर की दशा सदा , तब जन्नत जैसी हो।
जन्नत उस को बोलिये, जहां दुख न कोइ हो,
ऐसे घर में ही सदा , राम का निवास हो
जिस घर जन्मे बेटियां, वहां दरिद्रता न हो,
रहे तब वहां पर खुशी , घर जन्नत जैसा हो,
जन्नत जन्नत जो सब करें, जन्नत ना मिल जाए
नारी सम्मान जो करें, जन्नत वासी होए
Uma vaishnav
मौलिक और स्वरचित