Hindi Quote in Blog by Bharat Singh Rawat Kavi

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ग़ज़ल
किसी के प्यार का मारा बहुत है।
समन्दर इसलिए खारा बहुत है।।
चल अब आज उसको जीत दे दें।
वो हमसे आज तक हारा बहुत है।।
ये मेरे यार मुझसे कह रहे हैं।
हमारा यार नाकारा बहुत है।
नकाब उसने उतारा होगा शायद।
शहर में आज उजियारा बहुत है।।
न छेड़ो तुम समझकर इसको ठंडा।
जलाने को ये अंगारा बहुत है।।
रखो तुम पास अपनी नौकरी ये।
हमें तो ईंट और गारा बहुत है।।
बड़े तालाब की मछली को रावत।
जरा सा ही सही चारा बहुत है।।
रचनाकार
भरत सिंह रावत भोपाल
7999473420
9993685955
सर्वाधिक सुरक्षित

Hindi Blog by Bharat Singh Rawat Kavi : 111292730
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now