Hindi Quote in Poem by Mukteshwar Prasad Singh

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कही अनकही बातें वो गुजरी हजार रातें,
वक्त वेवक्त जगाती सोयी चुप जज्वातें।

यादों में डूबी जब भी सामने आते अब भी,
खुश नहीं थी तब भी खुश नहीं मैं अब भी।

चारों तरफ हैं काँटे सुख दुख किससे बाँटें,
दूरी भली नहीं अब आप खूब मुझको डाँटें।

मैं सदा रही समर्पित दिन रात तुममें अर्पित,
पर तुम ही रहे भटकते दे दी तलाक घृणित।

अब भी नहीं मैं भूली जैसी नफरत मैंने झेली,
हाँ, विरोध मैंने की थी पर तलाक तूने दे दी।

कही अनकही बातें वो गुजरी हजार रातें,
वक्त वेवक्त जगाती सोयी चुप जज्वातें।

✍?मुक्तेश्वर मुकेश

Hindi Poem by Mukteshwar Prasad Singh : 111285752
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now