Hindi Quote in Blog by रामानुज दरिया

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

कर नहीं पाता सार्थक
एक भी काम हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ

सुरुआत बेहतर करता हूँ
कि कुछ बेहतर हो जाये
पर दिमाग के साथ ही
करने लगता आराम हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ।

जिंदगी भी पेपर हो गयी
निकलते काम ही फाड़कर
देता डाल कूड़ेदान हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ।

बीएससी फिर एमएससी
मए फिर आई टी आई
शौकीन की पढ़ाई से
लगाया डिग्रीयों का जाम हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ

लगा दो दांव पर
मोहब्बत-ए-जिंदगी अपनी
छुड़ा कर हाथ महबूबा
शिश्कते हुये कहती है
चलूं तेरे साथ कैसे
अपने घर का सम्मान हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ।

रो रो के कहती है ओ जब
चले भी आओ न घर अब
सोंचता हूँ कि अब चला जाऊं
पर अपने मालिक का गुलाम हूँ
मैं कंफ्यूज़ डॉट कॉम हूँ।
रामानुज 'दरिया'

Hindi Blog by रामानुज दरिया : 111241114
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now