=================
ख़ुशी से नाचता क्या है,
अभी तू जानता क्या है?
ना पूछो हमसफर, मंजिल,
ना पूछो रास्ता क्या है?
जिसे भूला तू, उस 'मैं' से,
मेरा भी वास्ता क्या है?
ख़ुदा ही मांग ले नादां,
ख़ुदा से मांगता क्या है?
हुए जो क़त्ल कल छोड़ो,
सुबह का नाश्ता क्या है?
=================