खुशहाल जीवन
आर 0 के0 लाल
जीवन में खुशी कैसे पैदा की जाए। इसके लिए शुरुआती कदम बहुत ही सरल है। आपको करना केवल इतना है कि खुशहाल जीवन की अच्छी बातों के बारे में सोचना शुरू कीजिए। यह एक मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक नियम है कि अगर आप लंबे समय तक किसी के बारे में सोचते रहेंगे तो धीरे धीरे आप उसी तरह के व्यक्ति बन जाएंगे। यदि आप दुखी है और सुखी बनना चाहते हैं तो हमेशा सुखी बातों और खुशनुमा वस्तुओं के बारे में सोचिए, समझिए और उसके विभिन्न पहलुओं को अपनाइए। इस बात का इमानदारी और लगन के साथ पालन कीजिए। धीरे धीरे आप उसी रूप में ढलना शुरू हो जाएंगे।