केसे है आप ? पूछने का कारण ये की आज के समय में आसपास किसे भी देखलो दुःखी है, व्याकुल है । सोचता है कि संसार में सब से अधिक दुःख उसिके जीवन में है । सबसे अधिक समस्याएं उसीके जीवन में है। संसार में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जिसके जीवन में कोई समस्या नहीं और संसार में ऐसी कोई समस्या नहीं जिसका हल मनुष्य के पास ना हो किन्तु उस हल को खोजने के लिए अपनी भुजाओं को खोल कर जीवन में आगे बढ़ना होता है। साहस से आगे बढ़ना होता है किन्तु कुछ लोग क्या करते है अपने माथे पे हाथ रखकर किसी कोने में बैठकर निराश होकर अपने भाग्य को कोसते है। नहीं ये कभी मत कीजिएगा । कर्म कीजिए , आगे बढ़िए , साहस दिखाए और सबसे महत्वपूर्ण बात संयम रखिए क्युकी आपका लक्ष्य कितना भी कठिन कयू ना हो उस तक पहुंचने का मार्ग आपके पांव के नीचे से होकर ही जाएगा।