ज्ञान का दीप जलाओ ।
आओ विद्यालय आओ।
जीने का रास्ता पाओ ।
आओ विद्यालय आओ।
शिक्षा मुक्ति-मार्ग जीवन का .
शिक्षा अमृत का घट है .
पीकर इसे अमर होना है ।
यह प्रकाश की आहट है ।
संसय की दीवार गिराओ ।
आओ विद्यालय आओ ।
सभ्य -समाज बनाना होगा ।
देश को आगे जाना होगा ।
दायित्व बोध न विस्मृत करना ।
सबको हमें पढ़ाना होगा ।
बाला बालक भेद मिटाओ ।
आओ विद्यालय आओ ।
सुन्दर सुखद सुरम्य मनोहर ।
विद्यालय का मधुर कलेवर ।
शत-प्रतिशत शिक्षा के खातिर ।
हर शिक्षक तन-मन से तत्पर ।
भोजन ड्रेस किताबें पाओ ।
आओ विद्यालय आओ ।