Hindi Quote in Poem by Archana Rai

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# काव्योत्सव के लिए
प्रेरणा दायक कविता


?कविता?

*मैं* *अल्हड़ सी नारी हूं*

प्रकृति की अनुपम रचना न्यारी हूं ।
सुंदरता का मान मिला जिनसे
उस परमपिता की आभारी हूं....
कोमल हूं तन से पर....
कमजोर नहीं इरादों से
अपनी दम पर इतिहास लिखूंगी।
*मैं अल्हड़ सी नारी हूं...
* ...
ज्ञान के दीप जलाकर जग में
उजियारा फैलाने वाली हूं
छदम आडंबर से दूर....
मैं अपनी ही प्यारी हूं
*मैं अल्हड़ सी नारी हूं*......

आज का दुख ना कल की चिंता
ना मैं डरने वाली हूं.....
दिल में अपने दर्द छुपा कर
आंखों से हंसने वाली हूं.......
*मैं अल्हड़ सी नारी हूं*

भवसागर के तूफानों में भी
जीवन नैया खेने वाली हूं..
क्षणभंगुर इस जीवन को
मैं इतिहास बनाने वाली हूं....
*मैं अअल्हड सी नारी हूं*

हौसलों की भर कर परवाज....
खुले गगन उड़ने वाली हूं।
एक एक सपने को जी भर जीने वाली हूं...
याद रखेगी सदियां मुझको
काम कुछ ऐसे करने वाली हूं।
*मैं अल्हड़ नारी हूं।...*

अर्चना राय भेडाघाट जबलपुर ???..

Hindi Poem by Archana Rai : 111166025
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now