જનરલ - .☘️....

एक #फकीर था.
एक बहुत बडे #बादशाह से उसका बहुत गहरा प्रेम था.
उस फकीर से गांव के लोगों ने कहा, बादशाह तुम्हें इतना आदर देते हैं, इतना सम्मान देते हैं. उनसे कहो कि गांव में एक छोटा सा स्कूल खोल दें..

उसने कहा, मैं जाऊं, मैंने आज तक कभी किसी से कुछ मांगा नहीं, लेकिन तुम कहते हो तो तुम्हारे लिए मांगू.☘️

वह फकीर गया. वह राजा के #भवन में पहुंचा. सुबह का वक्त था और राजा अपनी सुबह की नमाज पढ रहा था. फकीर पीछे खडा हो गया. नमाज पूरी की, प्रार्थना पूरी की. बादशाह उठा. उसने हाथ ऊपर फैलाया और कहा,.

हे #परमात्मा , मेरे राज्य की सीमाओं को और बडा कर. मेरे धन को और बढा, मेरे यश को और दूर तक आकाश तक पहुंचा. जगत की कोई सीमा न रह जाए जो मेरे कब्जे में न हो, जिसका मैं मालिक न हो जाऊं, हे परमात्मा, ऐसी #कृपा कर. उसने प्रार्थना पूरी की, वह लौटा..

उसने देखा कि फकीर सीढियों से नीचे उतर रहा है. उसने चिल्लाकर #आवाज दी क्यों वापस लौट चले ? फकीर ने कहा, मैं सोचकर आया था कि किसी बादशाह से मिलने आया हूँ .

यहां देखा कि यहां भी भिखारी मौजूद है. और मैं तो दंग रह गया, जितनी बडी जिसकी #मांग हो उतना ही बडा वह भिखारी होगा. तो आज मैंने जाना कि जिसके पास बहुत कुछ है तो वह बहुत कुछ होने से कोई मालिक नहीं होता..

#मालिक की पहचान तो इससे होती है कि कितनी उसकी मांग है. अगर कोई मांग नहीं तो वह मालिक है, #बादशाह है, और अगर उसकी बहुत बडी मांग है तो उतना बडा भिखारी है..

दुनिया बडी #अजीब है. यहां जो जितना बडा धनी है वही भीतर से उतना ही निर्धन भी है. निर्धन होता है. और बडे से बडे पर्दो पर बैठा हुआ व्यक्ति अपने भीतर बहुत #दयनीय और दरिद्र होता है. अपने को जितने में बहुत असफल और असमर्थ होते है ..

#सम्राट वही जिसकी अब कुछ पाने के मांग न हो. आप भी जरा सोचों वह व्यक्ति भी क्या ख़ाक सम्राट होगा जिसकी चाह, मांग अभी मांग बाकी हो. अगर बहुत कुछ पा कर भी आपकी मांग न भरी हो तो आप एक गरीब व्यक्ति से कम नहीं !!.

....

Gujarati Good Night by Pankaj : 111165863

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now