#kavyotsav -2
देश के वीर
देश के वीर जवान , तुझ पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।
रास्ता कठिन तुने चुना , देश की रक्षा के आगे तुने कुच न सुना।
मातृभूमि तेरे लिए जननी के समान ।
देश के वीर जवान, तुज पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।
देश की धरती सदा तेरे जैसे वीरों को तरसती , तेरे जैसे सपूत मिल जाए तो सदा रहे मातृभूमि हँसती
तुने संभाली है सच मे देश की कमान ।
देश के वीर जवान, तुज पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।
त्याग की मूरत तु, कोई तुझ से तो सीखें,
परिवार का साथ छोडकर कैसे बर्फ और रेगिस्तान में जीते।
तुज में शक्ति है या,किसी का वरदान?
देश के वीर जवान, तुज पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।
जितना भी समर्पण तुज को करे, होगा वह अधूरा ।
उसे क्या दे जो देश के लिए समर्पित हो जाए पुरा।
तेरे देशप्रेम की तपस्या है महान ।
देश के वीर जवान, तुज पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।
तेरी वर्दी तुज को जान से भी प्यारी,
तेरा अदब, तेरा हुनर और तेरी हर अदा निराली ।
तुज से महान नहीं हो सकता किसी का बलिदान ।
देश के वीर जवान, तुझ पर कुरबान सारा हिंदुस्तान ।