Hindi Quote in Poem by Kumar Vineit

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मन के गगन में

मन के गगन में उड़ते कई विचार,

कुछ सफ़ेद बगुले, कुछ कोयल से काले
कुछ आवारा, कुछ अपने ही पाले

कुछ मुंडेर प्रिय, कुछ उड़ते आसमानी
कुछ कर्कश, कुछ बोलें मधुर वाणी

कुछ अभी अण्डों में क़ैद हैं,
कुछ आलसी कुछ मुस्तैद हैं।

कुछ को उड़ना है दूसरो के पंखों से,
कुछ को निकलना है दूसरो के पंजों से,

कुछ की तीखी चोंच, कुछ की छोटी
कुछ की भूख मांस, कुछ की रोटी

कुछ हवा से बात करते हैं,
कुछ हवा में बात करते हैं।

मन के गगन में उड़ते कई विचार।

#kavyotsav2

Hindi Poem by Kumar Vineit : 111165393
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now