*आसान*
टुकड़ा टुकड़ा
खुद को
जोड़
रखा है
मैंने...

हर रोज
टुकड़ा
कोई
टूट
जाता है...

फिर
सहेज
कर जोड़ती हूँ
उसे....

पहनाकर
लिबास
मुस्कराहटो का
दरारे
ढक देती हूँ
मैं.....

इस तरह
जिंदगी को
कुछ
आसान
बना लेती हूँ
मैं....

शिरीन भावसार
इंदौर (मप्र)

Hindi Poem by Shirin Bhavsar : 111164688
Shirin Bhavsar 8 year ago

शुक्रिया निधि जी☺️?

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now