Hindi Quote in Poem by Avishi

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

# काव्योत्सव

होके सिंह पर सवार
पहन मोतियों का हार
कर सुहागन का श्रंगार
हाथो में अस्त्र शस्त्र धार
पुकारते तुमको मां आ जाना
खुशियों की बहार लेकर
रिश्तों का प्यार लेकर
समाज का संस्कार लेकर
बच्चों पर दुलार लेकर
पुकारते तुमको मां आ जाना
भूखो को भोजन देने
सभी को उन्नति देने
चहुं ओर प्रगति देने
सुख शांति शक्ति देने
पुकारते तुमको मां आ जाना
राह हमको दिखाने
दुखों को सारे मिटाने
अमृत का घूंट पिलाने
पथ को सुगम बनाने
पुकारते तुमको मां आ जाना
शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी बनकर
चंद्रघंटा, कूष्माण्डा बनकर
स्कंदमाता, कात्यायनी बनकर
कालरात्रि, महागौरी बनकर
माता सिद्धिदात्री बनकर
पुकारते तुमको मां आ जाना
हैं सभी भक्त तुम्हारे
तुम्हारी कृपा के सहारे
अंकुर बारम्बार तुम्हे पुकारे
आशीर्वाद देने मां आ जाना
पुकारते तुमको मां आ जाना

अंकुर गुप्ता

Hindi Poem by Avishi : 111164219
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now