कुछ लड़कियों के लिए
30 की उम्र
सबसे ख़राब होती है
क्योंकि वो सुन चुकी होती हैं
वो उलाहने और ताने
जो तीस वालियों के लिए कहे गए...
30 की हो गयी , अब तक ना ब्याही ?
30 की हो गयी , कब तक ये पढाई ?
30 की हो गयी , बच्चा नहीं जना...
30 की हो गयी , ये क्या है पहना ?
30 के हो जाने पर
विज्ञापन भी उन्हें डराते हैं
झाइयों की बातें बताकर
दिल में एक डर छोड़ जाते हैं...
इसलिए कुछ लड़कियाँ
29 से आगे नहीं बढ़ना चाहतीं
वो चाहती हैं
ताउम्र 29 की होना ...
क्योंकि
जानती हैं
30 के बाद
तुम्हारी नजरों में वो
ख़ूब चुभेंगी ...