हां तुमसे प्यार बहुत करती हूं मैं......
तेरी बेइंतहा चाहत को समझती हूं मैं......
औरों का प्यार भी है ज़िंदगी में मेरी.....
तेरे अलावा उनसें भी रिश्ते रखती हूं मैं.....
आओ आज तुम्हें उनसें मिलवाती हूं मैं......
वो क्या हैं मेरे लिए तुम्हें आज बतलाती हूं मैं......
अपनी प्यारी माँ की परवरिश हूं मैं.....
अपने बूढ़े बाबा की इज़्ज़त हूं मैं....
अपने प्यारे भाई का मान-अभिमान हूं मैं......
अपनी बहनों की ना साथ छोड़ने वाली परछाई हूं मैं.
अब तुम ही बतलाओ......
सिर्फ एक तुम्हारी खातिर मैं.......
क्या इन लोगों के दिल को तोड़ जाऊं मैं.......
shaihla ansari.....✍✍