Hindi Quote in Poem by Anjali Cipher

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव2 #kavyotsav2 #poetry

समेट दूँ


यहाँ वहाँ
बिखरा पड़ा है सब

चंद पुरानी किताबें ,
पांव झटकाकर बेदर्दी से फेंके गए जूते,
नज़रो से ओझल करने को
पलंग के नीचे खिसकाई गयीं कुछ प्लेटें ,
बास जिनकी मगर नहीं भूलने देती
एहसास उनके वहां होने का ।

कुछ नम कपड़े भी हैं टँगे हुए
जहां तहां , कुछ ढके छुपे से ,
जो बढ़ा रहे हैं सीलन को
हर ढलते पल के साथ ,
शायद धूप की ज़रुरत इन्हें भी है।

मुहाने पर एक ओर लिपस्टिक के निशान वाला 
चाय का कप
जो सूख चुका है , 
एक बार फ़िर से उठाए जाने के इंतज़ार में ।

अब तो दीवाल के कोने में लगे
जाले में फंसी मकड़ी ने भी
फड़फड़ाना छोड़ दिया है।

सोचती हूं , 
कोशिश कर
अब समेट ही दूं 
इस ज़िन्दगी को भी........

#अंजलि सिफ़र

Hindi Poem by Anjali Cipher : 111162560
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now