आया सावन... #Kavyotsav -2
मेघ बरस के आया सावन ।
बच्चोमें खुशहाली लाया सावन ।।
सभी लोगो को भाता सावन ।
खूब मजे लुटाता सावन ।।
मेघ बरस के...
पैड़ - पौधे मानो मुस्काते ।
नदी - नाले उभर कर गाते ।।
मैढक़ - मौर भी तान मैं आते ।
आबालवृद्घ सभी खुश होते ।।
मेघ बरस के...
बरखा रानी खूब सयानी ।
बूंद बूंद मैं अमृत लाई ।।
इन्द्रधनुष का अदभुत नजारा ।
देख के गाते सभी तराना ।।
मेघ बरस के...
धरती पर छा जाती हरियाली ।
बनता एक अनुपम सौंदर्य ।।
गोपालो को हर्षित करता ।
धरती का मौसम बदलता ।।
मेघ बरस के...
- धवलकुमार पादरिया "कल्पतरु"