काव्योत्सव 2
स्वरचित
अजन्मी कन्या के यक्ष सवाल
मेरे अनजाने माता पिता क्यों मुझको जन्म नहीं देते
मुझको दुनिया में लाकर के कब अपने गले लगाओगे।
तीज त्यौहार और कोई मुश्किल हल हो जाने पर
कन्या भोज कराने को कन्याएं कहाँ से लाओगे।
भ्रूण हत्या के कारण जब लड़कियां कम हो जायेंगीं
पुत्रों की खातिर पांचाली क्या किसी बेटी को फिर से बनाओगे।
जब लाड़ली बेटी नहीं होगी किसको बिठाओगे डोली में
पूण्य कमाने को फिर किसका कन्यादान कराओगे।
लक्ष्मी दुर्गा सरस्वती जब तुम से रूठ जाएँगी
मेरी हत्या करने वालो उस रोज बहुत पछताओगे।।
सर्वाधिकार सुरक्षित
जमीला खातून