English Quote in Poem by Manu Vashistha

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in English daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#KAVYOTSAV_2
कविता_ बड़े शहरों में फ्लैट संस्कृति!!!

#अब घरों में #देहरी नहीं होती!!


#जिसे देख समझाया था, कभी

देहरी पार करने का मतलब,

अब घुटनों चलते बच्चे भी, 

पार कर, हो जाते हैं घर से बाहर।


#परिंदों की तो क्या कहें,

मनुष्यों के बोल, सुनाई नहीं देते,

मिलें किस तरह??घरों के दरवाजे 

खुले दिखाई नहीं देते।


#अब कोई आंगन नहीं होता

जहां शादी ब्याहों में गाया जाता था

हम तो रे बाबुल, 

तोरे अंगना की गैया,चिरैया


#फिर भी कई बार 

कैद कर दी जाती हैं बेटियां

बिना खूंटे, पिंजरे के भी

संस्कारों की दुहाई देकर।

English Poem by Manu Vashistha : 111160830
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now