#kavyotsav -2
(प्रेम)
तेरा मेरा क्या रिश्ता
---------------------
मैं बेचारी धरती और आप ऊंचा आकाश
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
एक दरिया बह रहा है
जिसका एक किनारा तुम और एक किनारा में
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
मैं जलती चिंगारी
और आप निर्मल जल
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
आप चढ़ता सूरज और मैं ढलती दोपहर
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
दुनिया में हर एक रिश्ते का नाम है
बस तेरा मेरा यह रिश्ता ही बेनाम है
समाज के बंधन रिश्तो की बेड़ियां ,
पूछ रही है हमसे
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
तुम चनाब की लहर और मैं कच्चा घड़ा
बताओ तेरा मेरा क्या रिश्ता
- sabirkhan