घटक- भावनाप्रधान
विषय- वो टूटा घर....

वो टूटे दिवारों बीच
कभी एक आशियाना था
वो टूटी छत तले
कभी हमारा घर था|

ईट के संग
रेती के रंग
मिलकर सजाया था
एक छोटी सी दुनिया को|

कुछ ही कदमों से
परिक्रमा कर देते घर की
पर उन परिक्रमाओं में
किए ये अनेक शैतानियां भी।

वो हंसी मजाक
रूठना मनाना
चलता रहता
दिन रात।

मनाए थे अनेक त्यौहार
मनाई थी अनेक खुशियाँ
देखे दुःख भी
सब एकजुट होकर।

एकता का मिसाल था
वो टूटा घर
कभी हमारा आशियाना था|

#kavyaostav2 #emotions #memories

English Poem by Its me : 111160000

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now