#kavyosav
#प्रेम

कह कर आया था मै माँ से..

कह कर आया था मै माँ से,
अब लौट के घर ना आऊंगा...
राह न ताकना तुम मेरी,
मै तुमसे न मिल पाऊंगा,
आये जो मेरी खबर कोई,
तो रोकना अपने आंसू को,
देश की खातिर अब अपनी,
जान मै देकर जाऊँगा....
कह कर आया था मै माँ से,
अब लौट के घर ना आऊंगा...

मालूम है ये की मुझको तुम,
कुछ भी नहीं कह पाओगी,
बस खड़ी रहोगी एक जगह,
और आंसू कितने बहाओगी,
माफ़ करो माँ मुझको मै,
तेरे कर्जों को ना चूका पाया,
पास रहूँगा अब के मै तेरे,
धरती पे यदि आऊंगा......
कह कर आया था मै माँ से,
अब लौट के घर ना आऊंगा...

झट से जा एक दीप जलाना,
घर को मेरे रोशन करना,
मेरे गम में ना तुम उस दिन,
घर में कहीं अँधेरा रखना,
उस दीप को जलते देखोगी जब,
मुझको ही हँसता पाओगी,
बस इतना करना मेरी माँ,
उस दीप को तुम जलता रखना,
कह कर आया था मै माँ से,
अब मेरी ना चिंता करना ....

कह कर आया था मै माँ से,
अब लौट के घर ना आऊंगा...

Hindi Poem by Sarvesh Saxena : 111159026
Dileep Kushwaha 8 year ago

बहुत खुब।

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now