#KAVYOTSAV -2
इस शहर में हर शख्स क्यों इतना बोझिल है?
जैसे सबके ऊपर कोई मुकद्दमा दाखिल है..
फंसता जा रहा है खुद के रचे चक्रव्यूह में,
फिर भी कहता है की कोई और इसमें शामिल है
हाथों में जान है,हिम्मत भी बरकरार है,
खुदा का बन्दा है पर थोड़ा सा बेदरकार है,
चैनो अमन की कामना रखता है सबसे
पर अमन का पंछी उड़ाना उसके लिए मुश्किल है|
~अद्वैत