Gujarati Quote in Poem by jagruti rathod

Poem quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Gujarati daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#काव्योत्सव -2
तुमने....

ज़र्रा थी मै, आफताब बनाया तुमने।
मुजको मुजसे मिलाया तुमने........

मौन की एक मूरत थी मै,
हंसना मुझे सिखाया तुमने,
मुजको मुझसे मिलाया तुमने........

अनदेखे मेरे ख्वाबों को,
बड़े प्यार से सजाया तुमने,
मुजकों मुझसे मिलाया तुमने.......

नजरअंदाज कर मेरी गलतियां,
हरपल साथ निभाया तुमने,
मुजको मुझसे मिलाया तुमने.......

बदली निराशा की घिर आई,
हौंसला भी तो दिलाया तुमने,
मुजको मुझसे मिलाया तुमने.......

मेरी हर इक इक मर्जी को,
अपनी मर्जी बनाया तुमने,
मुजको मुझसे मिलाया तुमने......

इतना प्यार ना कर ओ साथी!
मुजको खुदपे गुरूर हो जाए।
आए मौत मुझे अगर कभी।
वापस जाने पे मजबुर हो जाए......

जागृति राठौड़.

Gujarati Poem by jagruti rathod : 111158038
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now