तू अगर इज़ाज़त दे,तो तुजे आखो में भरलू,
बचा के रखा था जो प्यार,तेरे चरणों मे धर दूँ
भरु तेरी बेहने की खुशबू,मेरी सांसो में,
जगह दूँ तुझे मेरे गीत के अल्फाज़ो में,
मेरी बेकरारी को सुकून दूँ,तेरे दीदार से,
खाली कमरे सा मन, भर दूँ, तेरे प्यार से,
मोमबत्ती बनके तेरे दिल का उजाला बनु,
तू बनने को हो तैयार चाबी,तो में ताला बनु,
जब तक न हो तेरी इज़ाज़त, आँख मेरी हरपल झुकी रहे,
तू अगर न बरसे बनके बारिश ,मेरे दिल की जमीन सुखी रहे