: शेयर खाता खोल सजनियाँ

शेयर खाता खोल सजनियाँ

सदी बीसवीं मान न रखे इसकी खोज नहीं है शेयर
किया राधिका ने कान्हा को साथ रुकमनी के ही शेयर
ये इतिहास धरोहर लेना जैसे भी हो शेयर लेना।
सत्य सनातन शेयर गाथा, कोई नया नहीं है शेयर 
पांडव पांच किया करते थे, एक द्रौपदी को ही शेयर 
मांग-छीन-रो-हंसकर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना। 
कोई मिल जब नफ़ा कमाती, उसका चढ़ जाता है शेयर 
जो घाटे में जाती, जाता उसका ठीक रसातल शेयर 
टोटा-नफ़ा तौलकर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना। 
मूंछें तो फिर भी उग जातीं, सही-सलामत होठ रहें तो 
बापू का अकडू भाई भी, चाचू होता नोट रहें तो 
मूंछों के ये हेयर लेना, जैसे भी हो शेयर लेना।

Hindi Funny by Prabodh Kumar Govil : 111145303

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now