Hindi Quote in Story by r k lal

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

मोरल कहानियां
# Moralstories

पैसा कितना काम आता है
आर0 के0 लाल

गुलाटी साहब के घर के सामने बड़ी भीड़ लगी थी। उनकी 5 वर्षीय बड़ी बेटी का निधन हो गया था। उसे पिछले एक हफ्ते से बुखार आ रहा था और कोई खास बीमारी भी नहीं थी। किसी ने पड़ोस में रहने वाले ठाकुर साहब से पूछा क्यों भाई गुलाटी साहब तो बहुत पैसे वाले हैं, उन्होंने अपनी बेटी का इलाज ठीक से नहीं कराया क्या?
ठाकुर साहब ने बताया, “ऐसी बात नहीं है। उन्होंने तो यहां के सारे बड़े डॉक्टरों को इकट्ठा कर दिया था । कल मैक्स अस्पताल में भर्ती भी कराया था मगर उनकी बेटी की हालत बिगड़ती चली गई । डॉक्टरों को भी पता नहीं चल पाया कि वास्तव में उसे क्या हुआ है । उसके सारे टेस्ट नॉरमल आते थे। मैंने तो स्वयं देखा था कि वह अस्पताल में कल रोते हुए डॉक्टर से कह रहे थे कि चाहे जितने पैसा खर्चा हो जाए आप कुछ कीजिए। उन्होंने लाखों रुपए खर्च कर डाले मगर होनी को कौन टाल सकता है। कोई कुछ नहीं कर सका।”
पीछे से एक व्यक्ति ने कहा कभी कभी केवल पैसा काम आता बल्कि लोगों की दुआएं भी काम करती है। दुआएं कट्ठा करने के लिए प्रयास करना पड़ता है। यदि आप किसी की मदद करेंगे तो ईश्वर आपको उसका फल अवश्य देगा। गुलाटी तो कभी किसी से बात ही नहीं करते थे। पता नहीं किस अकड़ में रहते थे कितना घमंड था क्योंकि उनके पास बहुत पैसा था। अब आप ही बताइए पैसा क्या काम आया उस व्यक्ति ने पूछा।
+++++++++++++++++++++++

Hindi Story by r k lal : 111132401
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now