ना जाने कितनी कहानियों ने जन्म लिया होगा , इश्क़ की गोद में। ना जाने कितने दिलबरों ने अपनी रातें अश्कों में गुजारी होंगी। वो मेहबूब भी बड़े खुशनसीब होंगे जिन्हें अपने हमसफर की बाहों का सहारा हुआ होगा। और ना जाने कितने ही इश्क़बाजो का हाल बुरा हुआ होगा। कोई संभल गया होगा तो कोई तबाह हुआ होगा।