कोई अच्छा कहेगा कोई बुरा कहेगा। पर तुम मुझे सच्चा कहोगे। कोई पागल कहेगा कोई दिवानी कहेगा। पर तुम मुझे रानी कहोगे। कोई अल्फाज कहेगा कोई किरदार कहेगा। पर तुम जज़्बात कहोगे। कोई बात कहेगा कोई रात कहेगा । पर तुम मुझे हालात कहोगे। कोई आसमान कहेगा कोई जमीन कहेगा। पर तुम मुझे यकीन कहोगे।