हिंदू नववर्ष एवं नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ??
नववर्ष की नई सुबह संग,
नव संवत का आगमन।
माता के नौ रूपों संग,
राम लला का आगमन।
हिंदू संवत नव पंचांग संग ,
ऊर्जावान नवयुग का आगमन।
मेहनत लगन , कर्मठता संग ,
नई फसल का आगमन ।
सर्वहित,सद्भावना,सुविचार संग,
नई सोच,नई दृष्टि का आगमन ।
नए विचार,नई तरक्की के संग,
विश्व गुरु नवभारत का आगमन।
प्रज्ञा पाण्डेय
उन्नाव, उत्तर प्रदेश