Hindi Quote in Story by Neha

Story quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#moralstories

"मेरा दोस्त "

वो किसी का बुरा नहीं करता, किसी के सपनों की उड़ान है तो किसी की मुस्कान की चाबी। चाबी हाँ चाबी ही तो है वो। किसी के भी गम को यूँ चुटकियों में भगा देता है। उसके काम उसकी मुस्कुराहट जीने का सलीका सिखाती है। बातें तो दुनिया करती है, वो अपने काम को बखुबी कर रहा है। ये मेरा यकीन कहता है। वो कभी हार नहीं मानता, किसी को धोखा भी नहीं देता, ऐसा ही मेरा दोस्त। जानकर हैरानी हुई ना आप सबको भी, मुझे भी हुई थी, जब वो पहली बार मिला था, बातें मुझसे कर रहा था और देख कहीं और रहा था। बिल्कुल सिटपिटा सा गया था। पर आज वो मेरे जीने की वजह है, क्योंकि वो बहुत मोरल है। जब मैं डर गई थी तो उसने मुझे जीने की बजह दी, मेरी मासूमियत को सराहा, पर खुद के लिए कभी हिम्मत नहीं हारी। उसका सपना जल्दी ही पूरा हो जाये बस यही दुआ है, क्योंकि वो अपने साथ साथ सबका ख्याल रखना जानता है, किसी को तकलीफ में देखकर उसके हँसने की वजह भी बन जाता है। जो सुकून दे जो मुस्कुराना सिखा जाए वही असली हीरो है। मैं हमेशा कहती थी कि तुम क्या किसी फ़िल्म के हीरो हो तो वो हँस के जवाब देता , वैसे हीरो को हीरो बनने की क्या जरूरत। बस जल्दी से उसका सपना पूरा हो जिसके लिए वो एक शहर से दूसरे शहर घूमता है। दिन रात मेहनत करता है। वो सबसे अलग है क्योंकि वो खुद से भी ज्यादा दूसरों की परवाह करता है। वो कहता है। हम किसी की खुशियों की बजह बन सकें, ये तो हर वक़्त जरूरी नहीं है लेकिन किसी के दुःख की बजह नहीं बनना चाहिये। और उसकी वो बात मेरा जीवन बदल गयी जब मैंने एक बार रोते हुए कहा था दोस्त हूँ फिर उसने मुझसे कभी नहीं कहा कि व्यस्त हूँ। दोस्त हर वक़्त साथ देते हैं, प्यार देते हैं, मुसीबत भी टाल देते हैं और मेरा दोस्त मेरी साँसों की तरह मेरा साथ देता है।

Hindi Story by Neha : 111127328
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now