Hindi Quote in Song by Sarvesh Saxena

Song quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

#गीत

एक पल लगा हमको.. ????:*

एक पल लगा हमको, तुम आ गए हो,?
दिल को हमारे तड़पा गए हो,
पर क्यों ना समझे, दिल यह हमारा,
समझे ना ये क्या है, वक्त का इशारा,
प्यार भरी ये अपनी जिंदगानी,
छोड़कर बहुत दूर, तुम जा चुके हो,
एक पल लगा हमको, तुम आ गए हो.... ?

हमने बिताए जहां प्यार भरे दिन,
बंजर हुए हैं सब अब तेरे बिन,
कह जा रही है कुछ ये हवाएं,
लगता है जैसे ये तुमको बुलाएँ,
आती है याद हर पल तुम्हारी,
इन सब नज़ारों में तुम छा गए हो,
एक पल लगा हमको तुम आ गए हो.... ?

भूले कोई अपने प्यार भरे दिन,
पर कोई कैसे जिए प्यार के बिन,
तुमने निभाई ना कसमें वो सारी,
उजड़ी हुई है ये दुनिया हमारी,
लौट के ना आए कोई कभी भी,
ऐसे जहां में तुम क्यों जा चुके हो,
एक पल लगा हमको तुम आ गए हो.... ?

तुमने कहा होता एक बार हमसे,
गम ना सहा जाए अब यार हमसे,
चलते तुम्हारे साथ हम भी खुशी से,
चुपचाप तुम क्यों रुला कर गए हो,
एक पल लगा हमको तुम आ गए हो.... ?

Hindi Song by Sarvesh Saxena : 111126230
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now