Hindi Quote in Quotes by Arjun Malviya

Quotes quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

*"मकान सारे कच्चे थे" हरिवंश राय बच्चन*




मकान चाहे कच्चे थे
लेकिन रिश्ते सारे सच्चे थे…



चारपाई पर बैठते थे
पास पास रहते थे…




सोफे और डबल बेड आ गए
दूरियां हमारी बढा गए….




छतों पर अब न सोते हैं
कहानी किस्से अब न होते हैं..




आंगन में वृक्ष थे
सांझा करते सुख दुख थे…




दरवाजा खुला रहता था
राही भी आ बैठता था…





कौवे भी कांवते थे
मेहमान आते जाते थे…




इक साइकिल ही पास थी
फिर भी मेल जोल की आस थी …




रिश्ते निभाते थे
रूठते मनाते थे…




पैसा चाहे कम था
माथे पे ना गम था…




मकान चाहे कच्चे थे
रिश्ते सारे सच्चे थे…




अब शायद कुछ पा लिया है
पर लगता है कि बहुत कुछ गंवा दिया है...





जीवन की भाग-दौड़ में –
क्यूँ वक़्त के साथ रंगत खो जाती है?
हँसती-खेलती ज़िन्दगी भी आम हो जाती है।




एक सवेरा था जब हँस कर उठते थे हम
और आज कई बार
बिना मुस्कुराये ही शाम हो जाती है!!




कितने दूर निकल गए,
रिश्तो को निभाते निभाते...




खुद को खो दिया हमने,
अपनों को पाते पाते...



मकान चाहे कच्चे थे...
रिश्ते सारे सच्चे थे…

Hindi Quotes by Arjun Malviya : 111123763
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now