Hindi Quote in Blog by Rajesh Kumar

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

जिंदगी है खूबसूरत,
मुस्कुराता चल।
प्रेम ही है जिंदगी,
ये गुनगुनाता चल।
मार्ग अपनी सफलता के,
खुद बनाता चल।
चल रहा है यह समय ,
कदम मिलता चल।
आएगी बाधाएँ,
उन्हें पार करता चल।
लगेंगी ठोकरे हर मोड़पर,
बस उन्हें अनुभव का,
आधार बनाता चल।
रहे अवगत हर क्षण,
चल रहा है जिस पाथ पर
उसका अवलोकन तो कर।
मिलेगी असफलता,
निश्चित ही राह में
बस उसे ही सफलता की ,
ढाल बनाता चल
जिंदगी है खूबसूरत,
मुस्कुराता चल।
 . - राजेश कुमार

Hindi Blog by Rajesh Kumar : 111122908
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now