Hindi Quote in Shayri by Divya Sharma

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

वो कुछ लड़कियाँं...

नयनतारा सी निगाहें उनकी
चितवन भी कमाल होती हैं,
सुंदरता में महताब होकर भी
वो कुछ तो बेकार होती हैं

वो कुछ लड़कियाँ.....

बिंदास नजरीया उनका
अदायें बेबाक होती हैं
सब कुछ जुदा है उनका
फिर भी दगाबाज होती हैं।

वो कुछ लड़कियाँं....

डरती नहीं हालातों से
तेज तरार होती हैं
घबराहट नहीं चेहरे पर
तेज कटार होती हैं

वो कुछ लड़कियाँं....

झुकाना जाने जमाने को
लड़ने को तैयार होती हैं
छूरी नहीं होती वो
तीखी तलवार होती हैं

वो कुछ लड़कियाँं....

जानती हैं प्रतिकार करना
विचलित न हर बार होती हैं
जवाब देना जानती हैं
खुद एक हथियार होती हैं

वो कुछ लड़कियाँं...।

रोती नहीं कोनो मे
तेजाब सा प्रहार होती हैं
झुकाती हैं जमाने को
गर्म धार होती हैं

वो कुछ लड़कियाँं.....

रूख बदल दे जो धारा का
वो भूचाल होती हैं
अक्सर ही ऐसी लड़कियाँ
बड़ी बदनाम होती हैं

हाँ वो कुछ लड़कियाँ बदनाम होती हैं....

दिव्या राकेश शर्मा
देहरादून ।
11-05-18

Hindi Shayri by Divya Sharma : 111081442
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now