Hindi Quote in Blog by Pranjal Shrivastava

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

"परमेश्वर से एक प्यारी सी मुलाकात",ठीक अभी..

आज आखिर परमेश्वर से
मुलाकात हो ही गई..
और मेरे दुखी दिल में
उसने दो पल के लिए तो
खुशी के दिये जला ही दिये..
ये हमारे परमेश्वर नैनीताल
से सामने के घर आये हुए हैं,
बाहर खड़े तो बस दो-चार
बातें हुई..जब कुत्ते को रोटी देकर
मैं उसके पास उसके आकर्षण से खिंचकर गई तो मैंने उससे पूछा
कि कैसे हों,कहाँ से आए हों तो
उसने अस्पष्ट सी भाषा में कहा
कि 'कुत्ता मजाक कर रहा है'..मुझे विश्वास नहीं हुआ-शायद गलत सुन लिया होगा, दुबारा पूछा-'क्या कुत्ता मजाक कर रहा है?' तो उसने बड़ी गंभीरता से फिर कहा-'हाँ, कुत्ता मजाक कर रहा है'.. चलो भाई ,आजकल कुत्ते भी
हँसी-मजाक करने लगे हैं,
हमें क्या पता..वो तो परमेश्वर है,
उसे तो सब पता होगा..।
आगे नाम पूछा तो परमेश्वर
कुछ नहीं बोले बल्कि उनके
असिस्टेंट दादाजी ने बताया कि
तीन साल के इस बच्चे का नाम
परमेश है और ये नैनीताल से आया है.. आते समय जब हमने
परमेश्वर से कहा-राम-राम,
अब चलते हैं तो परमेश्वर ने
हमसे कहा -BYE BYE....
तब हमें समझ आया ये नये
जमाने के परमेश्वर है...
प्यारी सी थी परमेश्वर से ये पहली मुलाकात...
Thanks..
परमेश्वर..
मुझसे थोड़ी देर मिलने के लिए..
प्रांंजल,
21/01/19,10.20A

Hindi Blog by Pranjal Shrivastava : 111079186
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now