काश कोई रिश्ता ऐसा हो
जो सिर्फ तेरा और मेरा हो.....!!
जिसका ना कोई नाम हो
ना अधिकार की बात हो
बस खूबसूरत एहसास हो चाहे दूर हो या पास हो....!!
कुछ पाने की ना आस हो
वो रिश्ता कुछ खास हो साथ न
होकर भी साथ हो वो रिश्ता बस रूह की खुराक हो....!!
ना उम्र की बात हो
न राज़ की बात हो
न जताने की बात हो न कुछ छिपाने की बात हो......!!
काश कोई रिश्ता ऐसा हो
जो सिर्फ तेरा और मेरा हो.......!!