किसी कवि की कविता हो तुम ,


या हो नदी की निर्मल धारा!


मन मंदिर में यूँ समाई हो,


जैसे हो मेरे जीवन की धारा !


तेरी यादो के सागर में ,


मदभरी तुम्हारी निगाहों में !.


मै एैसे डूबा रहता हूँ


जैसे तुम मदिरा और मै प्याला!


सागर की सी गहराई लिए ,


तेरे चंचल नयनो की मादकता!


आग लगा देती है दिल में ,


जैसे हो दहक रहा अंगारा !


लाल गुलाब की लाली लिए,


जब तेरा कोमल अधर है मुस्काता,!


रोम-रोम मेरा यु है जलता,


जैसे तपते सूरज से जलता है जग सारा

Hindi Good Night by Mr Un Logical : 111076915

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now