Hindi Quote in Blog by Vandna Sharma

Blog quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

------------------------------------

बारिश चाहे बेमौसम हो

या मौसम से हो

मुझे तो अच्छी लगती है

किसी को बुरी लगती है तो लगे

मुझे तो अच्छी लगती है

सड़कों पर किचकिच होती है

तो हो जाने दो

कहीं पर पानी भर जाने दो

अभी तो सिर्फ तन भीगा है

मन को तो भीग जाने दो

बहुत दिन बाद बरसा है आज पानी

आज इसे बरस जाने दो

बड़े बनकर तुमने क्या पाया

ओढ़ गंभीरता क्या पाया

चलो छोड़ो क्या खोया क्या पाया

कभी तो बच्चा बनकर देखो

ये पागलपन भी करके देखो

बूंदों के साथ मचलकर देखो

छप -छप पानी में छप -छप करना

तेज गरज सुनकर डरना

चम -चम बिजली चमकने दो

होश सारा खोने दो

जो जलता है जलने दो

आज तो बारिश होने दो

किसी को बुरी लगती है तो लगे

मुझे तो अच्छी लगती है

Hindi Blog by Vandna Sharma : 111075897
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now