Hindi Quote in Good Night by Mr Un Logical

Good Night quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ये कैसी बचपन की दसा दिशा,


ये कैसी पेट की व्याकुलता!


कहाँ वो बचपन के मधुर गीत,


कहाँ वो बचपन की मोहकता!!


क्यों निगल गयी सबकुछ


निर्दयी पेट की ये ज्वाला!


आखो से क्यों आस गयी


क्यों गयी ह्रदय की कोमलता!!


क्यों इन बसंत की नव कोपल पर


फैली पतझर की व्याकुलता!


किसका है ये दोष कहो


है किसकी ये निर्दयता!!


किस कारण से इन्हे मिली


यह जीवन जीने की सजा!


किस कारण से हुई इनके


जीवन की ये दुर्दशा!!


चंद सिक्को ने लील लिया


निर्दोष ह्रदय की कोमलता!


बचपन की मुस्कान गयी


गयी जीवन की सार्थकता!!

Hindi Good Night by Mr Un Logical : 111075661
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now