Hindi Quote in Shayri by Suraj Rajwanshi

Shayri quotes are very popular on BitesApp with millions of authors writing small inspirational quotes in Hindi daily and inspiring the readers, you can start writing today and fulfill your life of becoming the quotes writer or poem writer.

ऐ सपनों न आंखों में आया करो
ग़रीबी में जी न जलाया करो ।

न ऐसे यूं हमको सताया करो
कभी सच में भी तशरीफ़ लाया करो ।

बुरी है गिराने की आदत तुम्हारी
तुम गिरतों को आकर उठाया करो ।

छत से सवेरे ये कहती है चिड़िया
कभी हमको भी दाना खिलाया करो ।

रूठे सनम को कैसे कैसे मनाया
कभी मां को भी आकर मनाया करो ।

मुहब्बत में दुनिया कहां याद *‌"सूरज"*
दरमियां दुनियादारी न लाया करो ।

सूरज प्रकाश

Hindi Shayri by Suraj Rajwanshi : 111073680
New bites

The best sellers write on Matrubharti, do you?

Start Writing Now