डॉक्टर : तबियत कैसी है....?
पेशंट : पहले से ज्यादा खराब है...
डॉक्टर : दवाई खा ली थी...?
पेशंट : खाली नहीं थी भरी हुई थी...
डॉक्टर : मेरा मतलब है दवाई ले ली थी..?
पेशंट : जी आप ही से तो ली थी...
डाक्टर : बेवक़ूफ़ !! दवाई पी ली थी...?
पेशंट : नहीं जी दवाई नीली थी...
डॉक्टर : अबे गधे दवाई को पी लिया था..?
पेशंट : नहीं जी पीलिया तो मुझे था...
डॉक्टर : उल्लू के पट्ठे !! दवाई को खोल के मुँह में रख लिया था...?
पेशंट : नहीं आप ही ने तो कहा था कि फ्रिज में रखना.....
डॉक्टर : अबे साले क्या मार खायेगा...?
पेशंट : नहीं दवाई खाऊंगा...
डॉक्टर : निकल साले, पागल कही का...
पेशंट : जा रहा हूँ, फिर कब आऊँ...?
डॉक्टर : मरने के बाद...
पेशंट : आपके या मेरे ..?
??????