कोई और न आया मेरी ज़िंदगी मे
एक तेरे आने के बाद
इस दिल को कोई और न भाया
एक तुझे चाहने के बाद
धड़कनों ने न कोई गीत गाया
तेरा नाम गुनगुनाने के बाद
चैन से एक पल सो न पाए
तुझसे प्यार जताने के बाद
दुआओ मे कुछ और भी माँगा जाता
ये याद ही न रहा
जाने कब तेरी खुशी माँगने लगे
हर बार सिर झुकाने के बाद....