शहीद हुआ गर लाल मेरा तो देश को कौन संभालेगा,
ठंडा पड़ा लहू उबाल तेरा तो देश को कौन संभालेगा,
चाहे भूल भी जाये तेरी शहीदी देश की गंदी सियासत,
उन दोगले नेता को तेरे जैसी देशभक्ति कौन सिखायेगा,
मांगे चाहे तेरे अजेय कर्तव्य का प्रमाणपत्र तो उनको,
सर्जिकल स्ट्राइक करके उनको सबूत कौन दिखायेगा,
सियासत जैसी हो गई गर देशभक्ति तेरी तो ए दोस्त,
हुआ हमला देश पर तो उन दुश्मन को धूल कौन चटायेगा,
याद रखना मेरे लाल मेरे पहले तू भारत माँ का लाल है,
भूल गया इस को तो इस मिट्टी का कर्ज कौन चुकायेगा।
✍?"पागल"✍?